Showing posts with label योग दिवस. Show all posts
Showing posts with label योग दिवस. Show all posts

Sunday, June 19, 2016

राजपथ पर रिहर्सल में बोले रामदेव, योग करने से नहीं बदलता धर्म


राजपथ पर रिहर्सल में बोले रामदेव, योग करने से नहीं बदलता धर्म



नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से दो दिन पहले राजपथ पर बाबा रामदेव की अगुवाई में रिहर्सल किया जा रहा है। इसमें बाबा ने कहा कि हमारे माननीय पीएम मोदी जी ने योग का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। सवा सौ करोड़ लोगों का मान बढ़ाया है।
बाबा ने कहा कि मैं सुबह ही दुबई से आया हूं। वहां पर चालीस हजार लोगों ने योग किया, जो वहां के इतिहास में पहली बार हुआ है। बाबा ने बताया कि मैंने दुबई के लोगों से कहा कि आप ओम की जगह आमीन भी बोल सकते हैं, लेकिन लोगों ने ओम बोलना स्वीकार किया। सूर्य नमस्कार करने के लिए मैंने एक मुसलमान लड़के को बुलाया और सबसे कहा कि अगर ये करने से अगर ये लड़का मुसलमान से हिंदू बन जाये तो कोई न करना। पर सूर्य नमस्कार के बाद वो लड़का मुसलमान ही बना रहा तो योग करने से किसी का धर्म नहीं बदलता। मुसलमान मुसलमान ही रहता है और हिंदू भी हिंदू ही रहता है। बाबा ने कहा कि योग किसी धर्म विशेष का नहीं है। इसे सभी धर्म के लोग कर सकते हैं।

राजपथ पर रिहर्सल में बोले रामदेव, योग करने से नहीं बदलता धर्म
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से दो दिन पहले राजपथ पर बाबा रामदेव की अगुवाई में रिहर्सल किया जा रहा है। इसमें बाबा ने कहा कि हमारे माननीय पीएम मोदी जी ने योग का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। 


हिंदी समाचार- से जुड़े अन्य अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं | 

Friday, June 3, 2016

टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड:PM मोदी के साथ विराट कोहली और श्री श्री रविशंकर करेंगे योग


टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड:PM मोदी के साथ विराट कोहली और श्री श्री रविशंकर करेंगे योग





चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विराट कोहली भी नजर आ सकते हैं। बाबा रामेदव और श्री श्री रविशंकर भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए अमिताभ बच्चन, और सुशील कुमार का वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा मोदी सरकार के सभी मंत्री भी योग करेंगे। देशभर के सभी जिलों में योगाभ्यास किया जाएगा।

इस योग दिवस की खासियत ये भी है कि इसमें मेक इन इंडिया की थीम होगी। योग में इस्तेमाल होने वाली मैट ऑर्गेनिक मटेरियल की बनी होगी और टी-शर्ट को एनआईडी में बनाया गया है। 1765 जगहों पर इसकी 22 मई से ट्रेनिंग भी दी जा रही है। योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी ताकत लगा दी। इन प्रयासों का नतीजा है कि 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है।
पीएम मोदी योग दिवस को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘हम 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तरफ बढ़ रहे हैं। इस दिन हम आप लोगों से आसन और प्राणायाम के बारे में कई महत्वपूर्ण चीजों को साझा करेंगे, पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमने कई जानकारियां साझा की थीं, इस साल भी हम यही करेंगे’। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में 28 अलग-अलग आसन किया जाएगा। ये कुल मिलाकर 45 मिनट तक होगा।

हिंदी समाचार- से जुड़े अन्य अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं |