Showing posts with label pok. Show all posts
Showing posts with label pok. Show all posts

Saturday, August 13, 2016

PM मोदी के मंत्री ने कहा, POK में फहराएंगे तिरंगा और वहाँ के लोगो को करायेंगे आजाद!

PM मोदी के मंत्री ने कहा, POK में फहराएंगे तिरंगा और वहाँ के लोगो को करायेंगे आजाद! 




नई दिल्ली : पीएमओ में केन्द्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान से सटे सांबा जिले से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।  आपको बता दे कि 'आजादी के 70 साल, याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम के तहत जितेन्द्र ने सांबा से तिरंगा यात्रा का आगाज किया।

उस दौरान उन्होंने कहा कि पीओके(पाक अधिकृत कश्मीर) की आजादी के लिए अभी लड़ाई बाकी है, पीओके में अपने भाईयों को पाकिस्तान से आजाद कराना है।

जितेन्द्र ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद तब पूरा होगा, जब हम कोटली, मुजफ्फराबाद सहित पीओके में भारत का तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल हम पीओके में तिरंगा फहराएंगे। पार्टी महासचिव पवन खजूरिया ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र की तिरंगा यात्रा के प्रभारी हैं।



इस यात्रा का समापन जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में होगा। बता दें कि जितेन्द्र ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, सांबा भी इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। 


हिदी समाचार- से जुड़े अन्य अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं |