Showing posts with label पश्चिम बंगाल. Show all posts
Showing posts with label पश्चिम बंगाल. Show all posts

Friday, June 3, 2016

PM मोदीने किया आदेश जारी, बांग्लादेश से अब कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा! #56Inch




बांग्लादेश से अब कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा!



केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज आदेश जारी किया कि अगले साल जून तक बांग्लादेश से सटी असम की सीमा पूरी तरह सील कर दी जाए। यह आदेश जारी कर मोदी सरकार ने असम में भाजपा के सत्ता में आने के महज एक हफ्ते के भीतर पार्टी का एक बड़ा चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर पड़ोसी देश से अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए बांग्लादेश से लगी असम की सीमा सील की जाएगी ।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में यह आदेश जारी किया । इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बैठक के दौरान गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि असम में भारत-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सील किया जाए ।’’
हाल ही में संपन्न हुए असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पड़ोसी देश से अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए बांग्लादेश से लगी असम की सीमा सील करने का वादा किया था। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि दो साल में बांग्लादेश से लगी सीमाओं को सील करना उनकी दो शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है । गृह मंत्री ने यह निर्देश भी दिया कि सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का पूरा इस्तेमाल किया जाए।


हिंदी समाचार- से जुड़े अन्य अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं |

Monday, May 23, 2016

केरल, प. बंगाल में भाजपा/संघ सदस्यों पर हमले – ये राजनैतिक पार्टियां हैं या आतंकी संगठन ?


केरल, प. बंगाल में भाजपा/संघ सदस्यों पर हमले – ये राजनैतिक पार्टियां हैं या आतंकी संगठन ?



सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी कही जाने वाली भाजपा ने पहले तो दक्षिण भारत में कर्नाटक में सरकार बनाकर अन्य सभी पार्टियों को चौंकाया, फिर लोकसभा चुनाव में भी असम, कर्नाटक में शानदार प्रदर्शन एवं प. बंगाल में सीट तथा केरल तमिलनाडु एवं नार्थ ईस्ट के कई राज्यों में अनदेखी ना की जाने वाले संख्या में वोट, फिर जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्, हरयाणा, झारखण्ड जैसे राज्यों में सरकार बनायीं और अब असम में अपनी दम पर इतने बड़े जनाधार से सरकार बनाई तथा प. बंगाल और केरल में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई और तमिलनाडु में सीट भले न हों लेकिन वोट मिलने शुरू हो गए हैं | मतलब यह कहना गलत नहीं होगा कि अब भाजपा भारत के हर हिस्से में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करा रही है |
भाजपा की इस बढ़ती उपस्थिति से कांग्रेस एवं क्षेत्रीय पार्टियों की नींद उड़ना स्वाभाविक है क्योंकि अब उनको उन राज्यों में भी भाजपा से लड़ना पड़ेगा जहां कि कुछ समय पहले तक भाजपा का कोई वजूद नहीं था | कुछ पार्टियों ने राजनैतिक हमले करके भाजपा से लड़ने की कोशिश की तो कुछ ने अब जानलेवा हमले करने शुरू कर दिए हैं | दिन रात गांधी जी का नाम लेकर अहिंसा का नाटक करने वाली पार्टिया सच्चाई में तो अब आतंवादी संगठनों की तरह दिखाई दे रहीं हैं | सिर्फ हमारा राज चले, लोग हमारी सही-गलत सब बात मानें और चुप रहें, जो विरोध में खड़ा हो उसे या तो जान से मार दो या फिर जानलेवा हमला कर के डराने की कोशिश करो – यही तो आतंकवाद है | अल कायदा, आई एस, बोको हराम आदि यही तो करते हैं | फिर क्या फर्क है इन राजनैतिक दलों एवं इन आतंकी संगठनों में ?
यदि ये पार्टियां खुद को राजनैतिक संगठन कहती हैं तो राजनैतिक तरीकों से पार्टी चलायें और अपने अच्छे कामों से विरोधियों का मुंह बंद कराएं | जानलेवा हमलों से क्या साबित करना चाहते हैं ? खैर अति हर चीज की बुरी होती है | यदि ये पार्टियां नहीं सुधरी तो कोई बड़ी बात नहीं होगी यदि अगले चुनावों में वहां भाजपा की सरकारें देखने मिलें |

हिंदी समाचार- से जुड़े अन्य अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं |

Tuesday, April 26, 2016

ममता ने की चिट्ठी लीक, ABP न्यूज़ के मालिक चाह रहे थे 500 करोड़ की जमीन

ममता ने की चिट्ठी लीक, ABP न्यूज़ के मालिक चाह रहे थे 500 करोड़ की जमीन 

अरबों रूपए के ज़मीन सौदों को लेकर अब बंगाल में एक मीडिया ग्रुप को ममता बनर्जी टारगेट कर रही हैं. कोलकाता के पॉश इलाके में 500 करोड़ रूपए के कथित जमीन सौदे पर मीडिया मुग़ल अवीक सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में युद्ध चरम पर है.

दरअसल ABP न्यूज़ के मालिक अवीक सरकार ने इस युद्ध के चलते जब TMC के खिलाफ मोर्चा खोला तो ममता ने भी उनकी पोल खोलने में देर नहीं की. दोनों के बीच झगड़ा अब बंगाल की सड़कों पर खुलकर हो रहा है.

ममता के दफ्तर से लीक की गई ABP की चिट्ठी से खुलासा हुआ है की 2014 में अवीक सरकार ने कोलकाता के EM बाईपास इलाके में 3 एकड़  की जमीन में कुछ बदलाव करने की मांग की थी. ये ज़मीन कोलकाता म्युनिसिपल कारपोरेशन ने ABP  को महज तीन करोड़ रूपए में लीज़ की थी जिसको कमर्शियल प्लाट में बदलकर 500  करोड़ रूपए कमाए जा सकते थे. TMC का आरोप है कि  तीन करोड़ रूपए की ज़मीन पर अवीक सरकार 500  करोड़ के वारे न्यारे करना चाहते थे. 


ममता को पत्र अवीक सरकार की तरफ से उनकी कम्पनी के CEO  डीडी पुरकायस्थ ने लिखा था. पत्र में ममता से आग्रह किया गया था कि वो ज़मीन की लीज़ में कुछ बदलाव कर दें. इस बदलाव से 3  एकड़ की जमीन पर कमर्शियल यानि रियल एस्टेट डेवेलप किया जा सकता था.  अब ममता का कहना है की जब उन्होंने  अवीक सरकार का  काम नहीं किया तो उन्होंने TMC के खिलाफ जंग छेड़ दी है.


उधर अवीक सरकार के करीबी एक पत्रकार ने बताया की ममता राजनितिक ताकत लगाकर ABP  और टेलीग्राफ जैसे साख वाले मीडिया ब्रांड को खत्म करना चाहती हैं. इस पत्र के बारे में उनका कहना था कि CEO इस तरह के पत्र लिखते रहते हैं . उस पत्र मे जो  बदलाव की बात की गई थी वो  कुछ नया नहीं था. फिलहाल बंगाल में हो रहे विधान सभा चुनाव में ममता बनाम अवीक सरकार के बीच खुला युद्ध अब वामपंथ मोर्चे को पूरा पूरा लाभ पहुंचा रहा है.