Showing posts with label महाराष्ट्र. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र. Show all posts

Thursday, July 21, 2016

कांग्रेस सांसद के स्कूल में 14 हिन्दू लड़कियों का बर्बर बलात्कार, मीडिया व् नेता खामोश



कांग्रेस सांसद के स्कूल में 14 हिन्दू लड़कियों का बर्बर बलात्कार, मीडिया व् नेता खामोश



महाराष्ट्र स्थित यवतमाल में जवाहरलाल दर्डा एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित यवतमाल अंग्रेजी मीडियम पब्लिक स्कूल में दो शिक्षकों द्वारा 14 हिन्दू छात्राओं के बलात्कार का मामला सामने आया है। दोनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले दोनों आरोपी शिक्षकों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपों से घिरे संस्था के सचिव किशोर दर्डा व स्कूल के मुख्याध्यापक जेकब दास को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया गया था। और दोनों आरोपी शिक्षकों को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय सुनाया। यह स्कूल श्री जवाहरलाल दर्डा एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित किया जाता है, 

अत: उल्लेखनीय है कि कोयला घोटाले के चर्चित नाम और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विजय दर्डा इस स्कूल की गवर्निंग बॉडी के संस्थापक हैं और औरंगाबाद (पश्चिम ) की विधानसभा सीट से पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र जवाहरलाल दर्डा इस स्कूल कमेटी के उपाध्यक्ष हैं

कुछ यूं हुआ था मामला उजागर, प्राइमरी की एक छात्रा ने जब अपने परिजन से कहा कि स्कूल में उसका यौन शोषण हुआ है। 

परिजन स्कूल पहुंचे तो स्कूल द्वारा उन्हें टालने का प्रयास किया गया। इसके बाद ऐसी 14 शिकायतें और स्कूल को मिलीं, मगर स्कूल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, वाहनों में आग लगा दी गई थी। सैकड़ों लोगों ने डीएम ऑफिस तक प्रदर्शन किया और शिक्षकों के साथ स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

अखिल भारत हिन्दू महासभा (युवा मोर्चा) द्वारा यवतमाल के एक इंग्लिश कान्वेंट स्कुल में 14 हिन्दू लड़कियों के साथ हुए बलात्कार का विरोध किया गया व् आरोपियों को फासी की सजा देने की मांग भी की गई। अखिल भारत हिन्दू महासभा स्थानीय नेता निखिल वर्मा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अमरावती जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कहा है कि ईसाई संस्थाओं द्वारा चल रहे प्रत्येक प्राइवेट स्कुल और कॉलेज के कमरों में सीसीटीवी कैमेरा लगाया जायें, ताकि इस प्रकार की घटना फिर से न हो और स्कुल कॉलेज में अश्लीलता पर भी रोक लग सके। 


हिदी समाचार- से जुड़े अन्य अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं |

Saturday, June 11, 2016

झूठे निकले केजरी की नेता के आरोप, खडसे को नहीं आया दाउद का कॉल



मुंबई. अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन द्वारा महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खड़से के मोबाइल पर दाउद इब्राहिम के कॉल आने संबंधी आरोप एटीएस की जांच में झूठे साबित हुए हैं.
इसके बाद पिछले सप्ताह महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले एकनाथ खड़से को राज्य पुलिस द्वारा फरार अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहीम से कॉल आने से जुड़े आरोपों में क्लीन चिट मिलने की संभावना है.
मुंबई एटीएस ने कहा है कि उनके मोबाइल पर पिछले एक महीने में कोई अंतरराष्ट्रीय कॉल न आया और न ही रिसीव किया गया. एटीएस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से खड़से के संबंध होने के आरोपों की जांच कर रही थी.
केजरीवाल की पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने पिछले महीने मई में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के मंत्री ने दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन शेख के नंबर 021-35871639 से चार सितंबर, 2015 और पांच अप्रैल, 2016 के बीच कई कॉल सुनी थीं.
मेनन ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुलिस से मामले की जांच के लिए कहा था.
गृह विभाग के अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, एटीएस को सारे कॉल डाटा रिकॉर्ड मिले हैं, कॉल डाटा रिकार्ड्स की जांच में कुछ भी उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है.
उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस जांच के बाद पहले  ही कह चुकी थी कि महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से और अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बीच फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई. खड़से के फोन से दाऊद के नंबर पर न कोई कॉल की गई और न आई.
मुंबई के पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अतुलचंद्र कुलकर्णी के मुताबिक़ खड़से के सेल फोन नंबर की प्रारंभिक जांच में ऐसी बात सामने नहीं आई . हमने पाया कि सितंबर, 2015 से अप्रैल 2016 की पूरी अवधि के दौरान इस नंबर से दाऊद को न तो कोई कॉल की गई और न ही इस नंबर पर उसकी कोई कॉल आई जिसका दावा आप नेता ने किया था.
महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री का पद छोड़ने पर मजबूर हुए खड़से ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था और कहा कि वह नंबर पिछले एक साल से इस्तेमाल ही नहीं किया जा रहा.

हिंदी समाचार- से जुड़े अन्य अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं | 

Friday, April 29, 2016

कांग्रेस - NCP ने खेल मराठा कार्ड, 20% आरक्षण, सावधान महाराष्ट्र

नीलेश राणे महाराष्ट्र को आरक्षण की आग में जलाने को तैयार कर रहा है....

कांग्रेस-NCP ने खेल मराठा कार्ड, 20% आरक्षण

मुंबई-महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस एनसीपी सरकार ने मराठा कार्ड खेला है। विधानसभा चुनाव के पहले मराठा वोटरों को रिझाने के लिए सरकार ने मराठा समाज को 20 फीसदी आरक्षण देने का फैसला कर लिया है और जल्द इसका ऐलान करने वाली है। 

महाराष्ट्र की कांग्रेस एनसीपी सरकर ने मराठा समाज आरक्षण देने की दिशा में एक और क़दम बढ़ाया। शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उद्योग मंत्री नारायण राणे ने विधानसभा में कहा की सरकार मराठा समाज को आरक्षण देगी। साथ ही में ये भी ऐलान किया कि 21 जून के बाद वो मराठा समाज को आरक्षण देने का ऐलान करेंगे।


सरकार के इस पहल को मराठा वोटबैंक को फिर अपने पाले में लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मराठा समाज को आरक्षण देने के लिये नारायण राणे की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया था। राणे कमिटी ने पूरे राज्य में आर्थिक, सामाजिक रुप से पिछड़े मराठा समाज के लोगों से मुलाक़ात कर एक रिपोर्ट बनाई। इस रिपोर्ट के मुताबिक़ महाराष्ट्र की कुल आबादी में 32 फीसदी मराठा समाज के लोग हैं। जिनमें से क़रीब 20 फीसदी मराठा समाज के लोग शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक रुप से दुर्बल हैं।

मराठा वोट बैंक हमेशा से कांग्रेस एनसीपी का परंपरागत वोट बैंक रहा है। कई सालों से मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग लगातार की जा रही थी। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कई बड़े आंदोलन भी हुए लेकिन सरकार ने गम्भीरता से नहीं लिया। नतीजा ये हुआ की नाराज़ मराठा समाज ने इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एनसीपी से मुंह मोड़ लिया। अब चूंकि विधानसभा चुनाव क़रीब हैं तो सरकार नहीं चाहती कि विधानसभा चुनाव में भी मराठा वोटबैंक से उन्हें हाथ न धोना पड़े।


वहीं, बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधान सभा चुनाव में भी मुंह की ख़ानी न पड़े इसलिए ये आरक्षण देने का फ़ैसला लिया गया है। मराठा समाज आरक्षण की मांग कब से कर रहा था। इन्हें लॉलीपॉप दिया गया है। 

Friday, April 15, 2016

लातूर में 200 परिवारों को रोजाना पानी पहुंचाते है अब्दुल मतीन

इऩ दिनों देश के दस राज्य पानी की भयंकर कमी से जूझ रहे हैं। किसानों के खेत-खलिहान तो दूर यहाँ इंसानों औऱ जानवरों तक के लिए पीने का पानी नहीं है। इसी भयावह सूखे की चपेट में महाराष्ट्र का लातूर जिला भी पूरी तरह पानी-पानी को तरस रहा है। यहाँ लोग कुओँ में चम्मच डालकर पानी निकालने पर विवश है। इस भयावह मंजर में 200 परिवारों की उम्मीद बने अब्दुल मतीन जो रोजाना लोगों के घरों में पानी पहुंचाने का काम कर रहें है।
कहा जाता है कि ऐसे लोगों की वजह से इंसानियत जगह-जगह जिंदा है। अब्दुल मतीन का नाम भी उऩ्हीं लोगों में शुमार किया जाएगा। क्योंकि प्यासे और भूखे का कोई मजहब और घर्म-जाति नहीं होती। उसी तरह अब्दुल मतीन ने भी किसी तरह का भेदभाव नहीं अपनाया। उनके लिए वो 200 परिवार सिर्फ प्यासे है चाहे वह किसी भी मजहब से ताल्लुक रखते हों। अब्दुल मतीन पेशे से शिक्षक है। इंसानियत की खिदमत दिखाने के लिेए बल्कि लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए करते है। जिस कारण उऩकी तारीफ करते हुए लोगों ने उऩको सलाम बोला।
ऐसा बहुत बार देखा गया है। जहाँ चंद लोग पूरे समाज के लोगों के सामने एक ऐसी बेहतरीन मिसाल पेश कर देते है जो तारीफे के काबिल होती है। कभी चेन्नई बाढ़ में फंसे लोगों को मस्जिद में पनाह दी जाती है। तो कभी सांप्रदायिक माहौल में सभी वर्ग एक-दूसरे के साथ उठकर खड़े हो जाते है।